गोपनीयता वक्तव्य
इंटरनेट पर आपकी गोपनीयता यूएनएड्स भारत के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। एक सामान्य नीति के रूप यूएनएड्स भारत अपनी वेबसाइट पर ऐसी कोई निजी जानकारी पकत्र नहीं करता जिससे आपकी या आपके बारे में किसी जनसांख्यिक जानकारी की पहचान हो सके।
यह गोपनीयता वक्तव्य यूएनएड्स भारत वेबसाइट के माध्यम से विजिटरों की जानकारी को एकत्र करने और बताने के संबंध में यूएनएड्स भारत की नीति को दर्शाता है।
1. यूएनएड्स भारत क्या जानकारी एकत्र करता है?
सामान्य वेबसाइट उपयोग
सामान्यत: आप अपने बारे में किसी व्यक्तिगत जानकारी को प्रकट किये बिना यूएनएड्स इंडिया साइट को ब्राउज कर सकते हैं। सामान्य ब्राउजिंग के दौरान हम एकमात्र जानकारी मानक (स्टैंडर्ड) सर्वर लाग्स से प्राप्त करते हैं। इसमें आपका आईपी (इंटरनेट प्रोटोकाल) पता, क्षेत्र का नाम, ब्राउजर का प्रकार, कार्य संचालन प्रणाली से संबंधित जानकारी और इस तरह की जानकारी शामिल है जैसे कि आपको हमारी वेबसाइट का हवाला किसने दिया, आपने कौन सी फाइलें डाउनलोड को किन पृष्ठों को देखा, किस तारीख और किस समय देखा।
2.इस जानकारी का यूएनएड्स इंडिया क्या करता है?
सामान्य वेबसाइट उपयोग
"UNAIDS.org.in" क्षेत्र की सामान्य ब्राउजिंग करते समय एकत्र की गई जानकारी का उपयोग यूएनएड्स इंडिया साइट के उपयोग के रूझानों का विश्लेषण करने और साइट की उपयोगिता में सुधार करने के लिए किया जाता है। इसका संबंध किसी निजी जानकारी से नहीं है।
व्यक्तिगत रूप से पहचानी जा सकने वाली जानकारी
यूएनएड्स भारत आपके द्वारा प्रदान की गई जानकारी का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए कर सकता है:
- आपसे संपर्क करने के लिए - किसी प्रश्न या सुझाव के उत्तार में या न्यूजलैटर, दस्तावेज, प्रकाशन, आदि मेल करने के लिए;
- आपके रोजगार आवेदन के प्रबंधन या प्रसंस्करण के लिए;
- आपकी रुचियों के आधार पर तत्काल प्रासंगिक जानकारी प्राप्त करने में आपकी सहायता के लिए, और साइट की विषयवस्तु को आपके लिए सर्वाधिक प्रासंगिक बनाने के लिए;
- आंकड़ों के विश्लेषण होगी
3.जानकारी सुरक्षा कैसे प्राप्त होगी?
हम यूएनएड्स इंडिया साइट पर अपनी मर्जी से दी गई व्यक्तिगत रूप से पहचानी जा सकने वाली जानकारी को किसी तीसरे पक्ष को बेचते या देते नहीं हैं। यूएनएड्स इंडिया साइट के उपयोगकर्ताओं द्वारा यूएनएड्स इंडिया को दी गई किसी जानकारी को बड़े ध्यानपूर्वक और हिफाजत के साथ संभाल कर रखा जाता है तथा गोपनीयता नीति में या विशेषत: साइट संबंधी नीतियों में उल्लेखित तरीकों के अलावा अन्य किसी भी तरीके से इनका उपयोग नहीं किया जाता। यूएनएड्स इंडिया अपने सिस्टम्स में रखी गई जानकारी को क्षति, दुरुपयोग, अनधिकार पहुंच या उदघाटन, बदलाव या नष्ट करने से बचाने के लिए बहुत सी टेक्नालाजियों और सुरक्षा उपायों का उपयोग करता है।
हमारे वे सभी कर्मचारी, जिनकी व्यक्तिगत जानकारी तक पहुंच है और जो इस जानकारी के प्रसंस्करण (प्रोसेसिंग) की प्रक्रिया से जुड़े हैं, व्यावसायिक मामलों की गोपनीयता का सम्मान करने के लिए दायित्वबध्द हैं।
यूएनएड्स इंडिया साइट में UNAIDA INDIA.org डोमेन के बाहर की साइटों से संपर्क सूत्र भी दिये गए हैं। यूएनएड्स इंडिया ऐसी साइटों की गोपनीयता के तौर तरीकों या विषयवस्तु के लिए जिम्मेदार नहीं है।
4.हमारी संपर्क जानकारी
इस गोपनीयता नीति के संबंध में यदि आपके कुछ प्रश्न हों तो कृपया dwivedi@unaids.org से संपर्क करें।
5.वेबसाइट उपयोग अनुबंध
इस साइट के उपयोग में निम्नलिखित शर्तों के साथ अनुबंध शामिल है।
एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम (''यूएनएड्स इंडिया'') इस वेबसाइट (दि ''साइट'') को उनके प्रति सौजन्य के रूप से संचालित करता है जिन्हें वह इस साइट तक पहुंच हासिल करने के लिए चुनता है (''उपयोगकर्ता'')। इसमें दी गई जानकारी केवल सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यूएनएड्स इंडिया प्रसन्नता से उपयोगकर्ताओं को निम्न शर्तों के अधीन और साथ ही इस साइट की विशेष सामग्री पर लागू होने वाली विशिष्ट प्रतिबंधों के अधीन पुन: बिक्री, इसके आधार पर अन्य कृतियों के सृजन के किसी अधिकार के बिना, अपने व्यक्तिगत,गैर-व्यावसायिक उपयोग के लिए इस साइटको विजिट करने की तथा जानकारी, दस्तावेजों और सामग्री को डाउनलोड करने और उनकी प्रति बनाने की अनुमति देता है।
6.अस्वीकरण (डिसक्लेमर्स)
@ यूएनएड्स इंडिया कार्यालय 2008
सर्वाधिकार सुरक्षित। यूएनएड्स की वेबसाइट के विभिन्न पृष्ठों में दी गई जानकारी यूएनएड्स इंडिया द्वारा सामान्य वितरण के लिए है।
वेबसाइट में दी गई जानकारी के अंशों की शोधकार्य या निजी उपयोग के लिए समीक्षा पुनर्मुद्रण और अनुवाद किया जा सकता है, पर इनका बिक्री और व्यावसायिक उद्देश्य के लिए उपयोग नहीं किया जा सकता। वेबसाइट में दी गई किसी भी जानकारी का उपयोग करते समय स्रोत के रूप यूएनएड्स का आभार प्रकट करते हुए लेख के यूनिफार्म रिसॉर्स लोकेटर (यूएनआरएल) का उल्लेख करें वेबसाइट के बड़े हिस्सों के, शैक्षिक या अन्य गैर-व्यावसायिक उद्देश्य से, पुनर्मुद्रण या अनुवाद के लिए लिखित में स्पष्ट रूप से पहले से अनुमति लेना आवश्यक है। आवेदन और पूछताछ के लिए सूचना केंद्र (इंफार्मेशन सेंटर) से संपर्क करें।
इस वेबसाइट में इस्तेमाल किये गये पदनाम और जानकारी की प्रस्तुति का अर्थ भी देश, प्रांत, शहर या क्षेत्र या उसके अधिकारियों की कानूनी स्थिति के संबंध में, या उसकी सीमाओं या सरहदों के सीमांकन के संबंध में यूएनएड्स इंडिया की ओर से किसी विचार की अभिव्यक्ति नहीं है।
विशिष्ट कंपनियों या कुछ विनिर्माताओं के उत्पादों के उल्लेख का अर्थ यह नहीं है कि यूएनएड्स इंडिया ने इसी तरह की उन अन्य चीजों - जिनका उल्लेख नहीं है - की तुलना में इनकी पुष्टि या सिफारिश की है।
यूएनएड्स यह वारंटी (आश्वासन) नहीं देता कि वेबसाइट में दी गई जानकारी पूर्ण और सही है और इसके उपयोग से जो भी क्षतियां हों, वह उनके लिए उत्तरदायी नहीं है।
इस साइट मे दी गई सामग्री, न तो व्यक्त और न निहित रूप, विक्रेयता (मचर्टेबिलिटी), विशेष उद्देश्य के लिए उपयुक्तता और गैर-उल्लंघन की परिसीमन वारंटियों सहित, किसी भी प्रकार की वारंटी के बिना ''जैसी है वैसी'' प्रदान की जाती है।
यूएनएड्स इंडिया ऐसी किसी भी लिखित सामग्री की सटीकता या पूर्णता के संबंध में कोई वारंटियां या प्रतिवेदन नहीं करता। यूएनएड्स इंडिया बिना अधिसूचना के समय-समय पर इस साइट की सामग्री में परिवर्धन,
परिवर्तन, सुधार करता है, या इसे अधुनातन (अपडेट) बनाता है। किसी भी परिस्थिति में यूएनएड्स इंडिया बिना परिसीमन के, गलती मूल चूक, बाधा या विलंब के बिना सहित इस साइट के उपयोग के परिणामस्वरूप हुई क्षति, देयता या व्यय के दावों के लिए उत्तरदायी नहीं होगा। इस साइट का उपयोग उपयोगकर्ता को अपने जोखिम पर करना है। किसी भी परिस्थिति में लापरवाही सहित पर उसी तक सीमित नहीं - यूएनएड्स इंडिया और उससे संबध्द संस्थाएं किसी प्रत्यक्ष, अप्रत्यक्ष, आकस्मिक, विशेष या परिणामी (कंसीक्वेशियल) क्षतियों के लिए उत्तरदायी नहीं होंगी। - चाहे यूएनएड्स इंडिया को ऐसी क्षतियों की संभावना के बारे में सलाह दी गई है।
उपयोगकर्ता विशिष्टत: यह स्वीकार करता है और उससे सहमत है कि यूएनएड्स इंडिया किसी भी उपयोगकर्ता के किसी भी आचरण के लिए उत्तरदायी नहीं हैं।
इस साइट में विभिन्न सूचनादाताओं और बिषय वस्तु प्रदान करने वालों का परामर्श, विचार और वक्तव्य शामिल हो सकते हैं। यूएनएड्स इंडिया किसी भी सूचनादाता, बिषयवस्तु प्रदान करने वाले या इस साइट के किसी उपयोगकर्ता या किसी अन्य व्यक्ति द्वारा दिये गए परामर्श, राय, वक्तव्य या अन्य जानकारी की सटीकता और विश्वसनीयता का प्रतिनिधित्व और पुष्टि नहीं करता।
ऐसी किसी राय, सलाह, वक्तव्य और अन्य जानकारी पर आपकी निर्भरता भी आपके अपने जोखिम पर होगी। न तो यूएनएड्स और न ही उसके एजेंट, कर्मचारी, सूचनादाता, विषयवस्तु प्रदान करने वाले किसी गलती, मूल, चूक, बाधा, समय सीमा, पूर्णता, उच्छेदन, दोष कार्यप्रदर्शन विफलता, कंप्यूटर वायरस, संचार लाइन खराब होने, इसमें दी गई विषयवस्तु के परिवर्तन या उपयोग के लिए - चाहे कारण जो भी हो - किसी भी क्षति के लिए उत्तरदायी नहीं होंगे।
इस साइट के उपयोग की एक शर्त के रूप उपयोगकर्ता यूएनएड्स इंडिया को इस साइट के उपयोग से पैदा होने वाली किसी भी और सभी कार्रवाइयों, दावों, क्षतियों, हानियों, देयताओं और व्यय (एटर्मी की उचित फीस सहित) से सुरक्षित रखने पर सहमत हैं। यदि उपयोगकर्ता इस साइट के उपयोग की किसी भी शर्त से असंतुष्ट है तो उसका एकमात्र और अकेला उपचार यह है की वह इस साइट का उपयोग करना छोड़ दें।
इस साइट में तीसरे पक्ष की वेबसाइटों से संपर्क के सूत्र (लिंक्स) दिये गये हैं। ये जुड़ी हुई साइटें यूएनएड्स इंडिया के नियंत्रण में नहीं हैं और यूएनएड्स इंडिया इन जुड़ी हुई साइटों या इन जुड़ी हुई साइटों में दिए संपर्कों की विषयवस्तु के लिए उत्तरदायी नहीं है।
यूएनएड्स इंडिया ये संपर्क एक सुविधा के रूप मे संपर्क प्रदान करता है, और किसी संपर्क को शामिल करने का अर्थ यह नहीं कि यूएनएड्स इंडिया इस जुड़ी हुई साइट की पुष्टि करता है।
|