यूएनएड्स कार्यकारी निदेशक की भारत के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात

डा. पीटर पायट ने भारतीय प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने एड्स प्रतिक्रिया को राष्ट्रीय राजनैतिक कार्यसूची का एक अंग बना दिया है। एड्स संबंधी राष्ट्रीय परिषद के अध्यक्ष होने के नाते डा. सिंह ने भारत में एचआईवी महामारी के प्रति एक समन्वित बहुक्षेत्रीय प्रतिक्रिया तैयार करने के प्रयोजन से 31 मंत्रालयों और सात राज्य सरकारों को मिलाकर एक बहु-मंत्रालयी कार्यबल का गठन किया है।
|