Home
विश्व एड्स दिवस 2007 पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल द्वारा लघु फिल्म 'सावधान - यह एड्स के विरुध्द लड़ाई है' की रिलीज।

प्रेस विज्ञप्ति

विश्व एड्स दिवस 2007 पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल द्वारा लघु फिल्म 'सावधान - यह एड्स के विरुद्ध लड़ाई है' की रिलीज

विश्व एड्स दिवस 2007 पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल ने 'सावधान - यह एड्स के विरुद्ध लड़ाई है। फिल्म रिलीज की दूसरी ओर से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री के मित्र रिलीज बोर्ड को पकड़े हुए हैं।

सीमा सुरक्षा बल और यूएनएड्स द्वारा संयुक्त रूप से निर्मित यह फिल्म उन जोखिमों के बारे में बताती है जिनका सामना जवानों को करना पड़ता है। इसका उद्देश्य जवानों को एचआईवी संक्रमण के खतरे में कमी लाना है। इसमें इस महत्वपूर्ण कम ज्ञात तथ्य को उजागर किया गया है कि एचआईवी पोजिटिव माता-पिता उचित उपचार लेकर एचआईवी निगेटिव बच्चों को जन्म दे सकते हैं। इसके पीछे विचार लोगों को अपनी एचआईवी संबंधित स्थिति जानने और अपनी इच्छा से जांच कराने हेतु प्रेरित करना है। नेतृत्व की भूमिका को स्वीकार करते हुए यह फिल्म सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक को एड्स के विरुध्द युध्द का नेतृत्व करते हुए दर्शाती है। फिल्म में वे अपने जवानों का आह्वान करते हैं कि जिस तरह वे सरहदों की रक्षा करते हैं उसी तरह उन्हें भीतर से समाज को सुरक्षित बनाकर देश के प्रति अपने उत्तारदायित्व को निभाना है।

   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता