Home

सीआरपीएफ और यूएनएड्स द्वारा नि:शुल्क एचआईवी हैल्पलाइन की शुरूआत

सीआरपीएफ और यूएनएड्स द्वारा नि:शुल्क एचआईवी हैल्पलाइन की शुरूआत

नई दिल्ली, भारत, 22 अगस्त 2007

एचआईवी/ एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम (यूएनएड्स) की सहायता से भारत के केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सीआरपीएफ के जवानों के बीच एचआईवी से प्रभावित और संक्रमित व्यक्तियों की सहायता के लिए एक नि:शुल्क हैल्पलाइन शुरू की है। इस हैल्पलाइन का उद्देश्य एचआईवी की रोकथाम और उपचार पर बुनियादी जानकारी और एचआईवी के साथ जीने के बारे में सुझाव समय पर प्रदान करना है। सीआरपीएफ वालव्स वेलफेयर एसोसिएशन (सीडब्ल्यूयूए) और फार्स एड्स कंट्रोल सेल (एफएसीसी) द्वारा तैयार की गई यह हैल्पलाइन सेवानिवृत्त कर्मियों की समस्याओं पर भी ध्यान देगी।

सीआरपीएफ के महानिदेशक, एस.आई.एस अहमद के अनुसार, ''यह हैल्पलाइन जवानों और उनके परिवारों के जीवन को अधिक सुरक्षित बनाएगी और आरक्षी पुलिस बल के जवानों के तनाव को कम करने में काफी सहायक होगी।

हैल्पलाइन को छह पूर्णत: प्रशिक्षित परामर्शदाता संचलित करेंगे। इन परामर्शदाताओं के पास एचआईवी, एड्स और सीआरपीएफ की कल्याणकारी योजनाओं की ताजा जानकारी होगी। पहले चरण में यह सुविधा अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगी; और बाद के चरणों में अन्य क्षेत्रीय भाषाओं को इनमें जोड़ा जा सकता है।

गृह मंत्रालय के अनुसार 2004 से आज तक 200 अर्धसैनिक कर्मिकों की एड्स से मृत्यु हो चुकी है जिनसे 27 की मृत्यु इसी वर्ष हुई है। इनमें से 75 मृत्युएं 2004 में, 58 मृत्युएं 2005 में, 40 मृत्युएं 2006 में और 27 मृत्युएं 2007 के पहले सात महीनों में हुई हैं।

   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता