स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, श्री नरेश दयाल ने आज यहां एचआईवी और एड्स से संबंधित ई-पुस्तकों के कंसोर्टियम का विमोचन किया

नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2007: स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, श्री नरेश दयाल ने आज यहां एचआईवी और एड्स से संबंधित ई-पुस्तकों के कंसोर्टियम का विमोचन किया। ये पुस्तकें भारत के चिकित्सा कॉलेजों और नीति-निर्धारक समुदायों के लिए नि:षुल्क और सतत् रूप् से उपलब्ध हैं, अपनी तरह की इस पहलीकदमीं, इस कंसोर्टियम की अवधारणा यूएनएड्स-भारत ने तैयार की है।
इस कंसोर्टियम का विमोचन 'ग्लोबल फंड फॉर एड्स, टयूबरकलोसिस एंड मलेरिया' के कार्यकारी निदेषक, प्रो. मिषेल कजात्चकिन; मैक्किंसी एंड कंपनी के पूर्व प्रबंध निदेशक श्री रजत गुप्ता; नैको की महानिदेषिका, सुश्री सुजाता राव; और यूएनएड्स-भारत के देष समन्वयक, डॉ. डेनिस ब्राउन की उपस्थिति में किया गया।
इस कंसोर्टियम को निर्णयकर्ताओं को निर्भर योग्य तकनीकी जानकारी प्रदान करने और एक प्रभावकारी जवाबी कार्रवाई में मदद करने की यूएनएड्स की वचनबध्दता के साथ-साथ तैयार किया गया। यह कसोर्टियम सभी पणधारियों (स्टेकहोल्डर्स), विषेषकर राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, 35 राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटियों और देश के 281 मेडिकल कॉलेजों के लिए उपयोगी होगा। जानेमाने प्रकाशकों द्वारा प्रकाशित इन ई-पुस्तकों में एचआईवी और एड्स से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों को समेटा गया है।
यह ई-पुस्तक कंसोर्टियम पारंपरिक पुस्तकों की तुलना में अनेक दृष्टियों से लाभकर है। उदाहरण के लिए अनेक संस्थाओं में इन पुस्तकों के लिए 28 लाइसेंसों में हिस्सेदारी करना संभव होगा। उपयोगकर्ता इन पुस्तकों को अपने कार्यस्थल में सुविधाजनक रूप से उपलब्ध कर सकते हैं। इसमें पुस्तक संग्रह में से जानकारी की खोज की सुविधा है; अत: अलग-अलग पुस्तकों के लिए इंडेक्स देखने या विषय-वस्तु वाले पृष्ठ देखने की जरूरत नहीं होती। यह जानना भी संभव है कि किन पुस्तकों का कब-कब और कितनी बार उपयोग किया गया हैं इससे आगे खरीददारी करने के बारे में सही फैसले लेने में मदद मिलेगी।
उपयोग और मांग के आधार पर इस ई-पुस्तक संग्रह का आने वाले वर्षों में विस्तार किया जाएगा।
अतिरिक्त जानकारी के लिए संपर्क का पता:
रंजन द्विवेदी,
तकनीकी सलाहकार, यूएनएड्स इंडिया
टेलिफोन :+91-11-4135 4545, एक्स. 317
ईमेल: dwivedi@unaids.org; |