Home
 

वर्ष 2020 तक 80 लाख एशियाई एचआईवी से संक्रमित हो सकते हैं: एशिया एड्स आयोग देशों को एड्स का नया प्रत्युत्तर तैयार करना होगा
नई दिल्ली, 30 जून, 2008

कई एशियाई देश एड्स को लेकर जवाबी कार्रवाई (प्रत्युत्तर) में पीछे छूट रहे हैं। एशिया स्वतंत्र एड्स आयोग ने यह चेतावनी दी है। प्रत्युत्तर के वर्तमान स्तरों पर, वर्ष 2020 तक 80 लाख एशियाई लोग एचआईवी से संक्रमित हो सकते हैं। अगर सरकारों ने नीतियां नहीं बदलीं तो तब तक एड्स भी वार्षिक रूप से अनुमानत: 500,000 जीवन समाप्त कर चुका होगा।  

आगे भी ...

 

एड्स को लेकर रिलाएंस और यूएनएड्स की नवाचारपूर्ण साझेदारी
मुम्बई,23 मई, 2008

भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी, रिलाएंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम, यूएनएड्स भारत में एचआईवी की महामारी को रोकने और उसके प्रभाव को कम करने के लिए एक नवाचारपूर्ण साझेदारी आरंभ कर रहे हैं।  

आगे भी ...


पंजाब के राज्यपाल महामहिम जनरल (सेवानिवृत्त) एस.एफ.रोड्रिग्स रिपोर्ट का विमोचन किया
नई दिल्ली, 21 जनवरी 2008

दो राज्यों (चंडीगढ सहित) में नशीली दवा का इंजेक्शन लगाने वालों की संख्या में आकलन के लिए किये गए एक अध्ययन के अनुसार पंजाब और हरियाणा में नशीली दवा की सुई के उपयोग तथा एचआईवी संक्रमण की स्थिति पर इसके प्रभाव की ओर तत्काल ध्यान देने की जरूरत है।  

आगे भी ...


ग्लोबल फंड द्वारा भारत को 10 करोड़ अमरीकी डॉलर के एचआईवी/एड्स अनुदान के नवीकरण के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन
नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2007

नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2007 - आर्थिक कार्य विभाग, भारत सरकार के निदेशक, श्री प्रशांत और ग्लोबल फंड टु फाइट एड्स टयूबरकलोसिस एंड मलेरिया के कार्यकारी निदेशक, डॉ. मिशेल कज़ात्चकिने ने आज भारत में एड्स कार्यक्रम के दूसरे दौर के लिए 10 करोड़ अमरीकी डॉलर के अनुदान समझौते पर हस्ताक्षर किये। इस नए अनुदान के साथ ही भारत में तीन महामारियों से लड़ने के लिए ग्लोबल फंड के संसाधनों की कुल मंजूर राशि अब 49 करोड़ 20 लाख अमरीकी डॉलर हो गई है।

आगे भी ...


स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, श्री नरेश दयाल ने आज यहां एचआईवी और एड्स से संबंधित ई-पुस्तकों के कंसोर्टियम का विमोचन किया
नई दिल्ली, 20 दिसंबर 2007

स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के सचिव, श्री नरेश दयाल ने आज यहां एचआईवी और एड्स से संबंधित ई-पुस्तकों के कंसोर्टियम का विमोचन किया। ये पुस्तकें भारत के चिकित्सा कॉलेजों और नीति-निर्धारक समुदायों के लिए नि:षुल्क और सतत् रूप् से उपलब्ध हैं, अपनी तरह की इस पहलीकदमीं, इस कंसोर्टियम की अवधारणा यूएनएड्स-भारत ने तैयार की है।

आगे भी ...


केन्द्रीय गृह मंत्रालय ने विश्व एड्स दिवस 2007 के अवसर पर बीएसएफ और यूएनएड्स द्वारा निर्मित फिल्म ''सावधान'' रिलीज की
नई दिल्ली, दिसंबर 2007

नई दिल्ली, दिसंबर 2007: 1 दिसंबर को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर जिसे सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) दिवस के रूप भी मनाया गया - माननीय केन्द्रीय गृह मंत्री, श्री शिवराज पाटिल ने नई दिल्ली के छावला स्थित बीएसएफ परिसर में एचआईवी और एड्स पर ''सावधान - यह एड्स के विरुद्व लड़ाई है'' शीर्षक फिल्म रिलीज की।

आगे भी ...


पूर्वोत्तार भारत में एड्स के विरुद्ध एका
नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2007

नई दिल्ली, 12 अक्टूबर 2007 - ''महामारी को पलटो और रोको'' के संकल्प को पूरा करने की दिशा में राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन ने पूर्वोत्तार क्षेत्र में एचआईवी और एड्स रोकथाम एवं नियंत्रण पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम की शुरूआत करते हुए एक कदम आगे बढ़ाया।

आगे भी ...


सीआरपीएफ और यूएनएड्स द्वारा नि:शुल्क एचआईवी हैल्पलाइन की शुरूआत
नई दिल्ली, भारत, 22 अगस्त 2007

एचआईवी/ एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम (यूएनएड्स) की सहायता से भारत के केंद्रीय आरक्षी पुलिस बल (सीआरपीएफ) ने सीआरपीएफ के जवानों के बीच एचआईवी से प्रभावित और संक्रमित व्यक्तियों की सहायता के लिए एक नि:शुल्क हैल्पलाइन शुरू की है। इस हैल्पलाइन का उद्देश्य एचआईवी की रोकथाम और उपचार पर बुनियादी जानकारी और एचआईवी के साथ जीने के बारे में सुझाव समय पर प्रदान करना है।

आगे भी ...


एशिया के अधिकतर एचआईवी रोगियों को उपचार उपलब्ध नहीं
कोलम्बो, श्रीलंका, 22 अगस्त 2007

एशिया में एचआईवी के साथ जीने वाले अधिकतर लोगों को अभी भी उपचार की सुविधा उपलब्ध नहीं है। एशिया और प्रशांत क्षेत्र में एड्स विषय पर आयोजित अंतर्राष्ट्रीय/ एड्स यूनिट, केयर और यूएनएड्स ने इस बात को रेखांकित किया कि एशिया में निर्धन और सीमांत समुदायों को प्रभावकारी ढंग से और लागत पर उपचार सुलभ कराने की जरूरत है। इन तीन संगठनों ने सेवाओं की उपलब्धता, दवाओं की कीमतें, उपचार केंद्रों तक लंबी दूरी तय करने और जेंडर एवं लांछना से जुड़ी सामाजिक-सांस्कृतिक बाधाओं सहित उपचार तक पहुंच को प्रभावित करने वाले सभी मुद्दों को हल करने की जरूरत पर बल दिया।

आगे भी ...


उत्तर भारत में कण्डोम प्रोन्नति अभियान को राष्ट्र संघ सार्वजनिक संबंध पुरस्कार
न्यूयार्क, 20 अगस्त, 2007

सुरक्षित यौन तौर तरीकों और परिवार नियोजन के अंग के रूप कण्डोमों के सतत उपयोग को प्रोन्नत करने के उद्देश्य से चलाए गए संचार माध्यम संबंध अभियान को सार्वजनिक संबंधों में असाधारण उपलब्धि के लिए वर्ष 2007 के राष्ट्र संघ पुरस्कार के लिए चुना गया है।

आगे भी ...


यूएनएड्स द्वारा नोवर्तिस की पेटेंट संबंधी चुनौती पर भारतीय न्यायालय के फैसले का स्वागत
नई दिल्ली, 07 अगस्त, 2007

प्रेस सूचना नोट

नई दिल्ली, 7 अगस्त 2007 - एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम (यूएनएड्स) ने दवा कपंनी, नोवर्तिस द्वारा भारतीय पेटेंट कानून को चुनौती देते हुए दायर की गई याचिका पर मद्रास उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया है।

आगे भी ...


नए अनुमानों के अनुसार भारत में 25 लाख लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं
नई दिल्ली, 06 जुलाई, 2007

प्रेस सूचना नोट

आज राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा जारी और यूएनएड्स और डब्ल्यूएचओ द्वारा समर्थित नये वर्ष 2006 के अनुमान यह इंगित करते हैं कि भारत में राष्ट्रीय व्यस्क एचआईवी व्याप्ति दर लगभग 0.36 प्रतिशत है जो देश में एच आई के जीने वाले लोगों की 20 लाख से लेकर 31 लाख तक की संख्या के अनुरूप है। ये अनुमान पिछले वर्ष के अनुमानों से अधिक सटीक हैं क्योंकि ये विस्तारित निगरानी प्रणाली और एक संशोधित एवं विस्तारित पध्दति पर आधारित हैं।

आगे भी ...


भारत ने एड्स की महामारी की मानीटरिंग का विस्तार किया
जेनेवा, 12 जून 2007

प्रेस सूचना नोट

इस महामारी की बेहतर रूप से समझ हासिल करने के अपने सतत प्रयासों के अंग के रूप एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम (यूएनएड्स) की सहायता से भारत के राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) भारत में एड्स की महामारी के अधिक सटीक आकलन तैयार करने के लिए विस्तारित निगरानी प्रणाली और नए जनसंख्या - आधारित सर्वेक्षण के आंकड़ों का उपयोग कर रहा है। इस नए विश्लेषण में यूएनएड्स सचिवालय और विश्व स्वास्थ्य संगठन, दोनों ही तकनीकी सहायता प्रदान कर रहे हैं।

आगे भी ...


एचआईवी की व्याप्ति के आकलनों पर वक्तव्य
नई दिल्ली, 08 जून 2007

प्रेस सूचना नोट

आगे भी ...


राष्ट्रसंघ द्वारा सार्वजनिक पहुंच की दिशा में प्रगति की समीक्षा के साथ यूएनएड्स द्वारा नए नेतृत्व का आह्वान
न्यूयार्क, 22 मई 2007

राष्ट्रसंघ के महासचिव जनरल बेन की-मून की इस प्रतिबध्दता और निजी शपथ का स्वागत करते हुए कि राष्ट्र संघ एड्स को लेकर अपने कार्य को प्राथमिकता देता रहेगा, यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक ने सभी क्षेत्रों में भूमंडलीय एड्स प्रत्युत्तार को जारी रखने के लिए सभी क्षेत्रों में नेतृत्व निर्माण की जरूरत पर बल दिया।

आगे भी ...


हिजड़ों की बैठक ने हिंजड़ा समुदाय की एचआईवी संबंधी असुरक्षाओं को उजागर किया
नई दिल्ली, 17 अप्रैल 2007

''कृपया गृह मंत्रालय में हमारे लिए एक ऐसी गोपनीय हाट लाइन की व्यवस्था करें जो हमारी सच्ची शिकायतों की सुनवाई कर उस पर कार्रवाई करें। यूएनएड्स द्वारा यह बैठक मार्च 29 को दिल्ली के बाहरी क्षेत्र मानेसर के निकट आयोजित की गई थी। इस बैठक का आयोजन हिजड़ों की एचआईवी संबंधी असुरक्षाओं को दूर करने हेतु उनकी तात्कालिक जरूरतों पर विचार करने के लिए आयोजित की गई थी।

आगे भी ...


वर्ष 2006 में एचआईवी चिकित्सा तक पहुंच में महत्वपूर्ण वृध्दि हुई, पर एचआईवी सेवाओं की सार्वर्भाम पहुंच उपलब्घ कराने में अभी भी महत्वपूर्ण बाधाएं हैं
लंदन, 17 अप्रैल 2007

निम्न और माध्यम आय वाले देशों में 20 लाख से भी अधिक लोग एचआईवी चिकित्सा प्राप्त कर रहे हैं; एचआईवइ उपचार और रोकथाम तक पहुंच को बढ़ाने हेतु प्रयासों को महत्वपूर्ण रूप से बढ़ाना चाहिए।

आगे भी ...


विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएनएड्स द्वारा एचआईवी रोकथाम के लिए पुरुष खतने पर विशेषज्ञ परामर्श बैठक की सिफारिशों की घोषणा
पेरिस-जेनेवा, 28 मार्च 2007

विश्व में नए एचआईवी संक्रमणों की संख्या में कमी लाने की फौरी जरूरत के उत्तार में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूएनएड्स सचिवालय ने यह तय करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ परामर्श का आयोजन किया कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए पुरुष खतने की सिफारिश की जानी चाहिए कि नहीं।

आगे भी ...


विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएनएड्स का वक्तव्य
जेनेवा, 31 जनवरी 2007

सेल्युलोस सल्फेट माइक्रोबाइसाइड के परीक्षण पर रोक

महिलाओं में एचआईवी संचरण की रोकथाम के लिए माइक्रोबाइसाइड' सेल्युलोस सल्फेट के तीसरे चरण के अध्ययन पर समय से पहले रोक लगा दी गई है जिसका कारण प्लासेबो समूह की तुलना में सक्रिय समूह में एचआईवी संक्रमणों की उच्च संख्या है। कोनराड द्वारा प्रायोजित इस अध्ययन को बेनिन, भारत, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में किया गया था।

आगे भी ...


संयुक्त मिशन एड्स के संबंध में भारत की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा करता है और सतत् नेतृत्व तथा समन्वय के लिए आह्वान करता है
नई दिल्ली, 19 सितम्बर

भारत में आए एक संयुक्त मिशन के दौरे पर आए युनाइटेड किंगडम तथा एचआईवी/एड्स संबंधी संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम (यूएनएड्स) के एड्स नेताओं ने एड्स के संबंध में जवाबी कार्रवाई करने में भारत जो प्रगति कर रहा है उसकी सराहना की। इसके साथ-साथ उन्होंने एचआईवी के संक्रमण के सर्वाधिक जोखिम से ग्रस्त व्यक्तियों तक पहुंचने वाली कार्यनीतियों में पैनापन लाने के लिए राजनैतिक सर्वसम्मति और जन सहयोग का लाभ उठाने की जरूरत पर बल दिया।

आगे भी ...


एड्स विशेषज्ञों के अनुसार बिहार को अभी भी अपनी एड्स नियंत्रण योजना के पैमाने में भारी वृध्दि करने की जरूरत है लेकिन उसका अनुकरणीय राजनैतिक अभिप्रेरण प्रशंसा के योग्य है
पटना, भारत, 16 दिसम्बर, 2006

भगवान बुध्द की भूमि और ज्ञान के उद्गम बिहार राज्य को एचआईवी/एड्स जागरूकता, रोकथाम, देखभाल और सहायता के लिए अपने कार्यक्रम में नाटकीय रूप से वृध्दि करने की जरूरत है।

आगे भी ...


एड्स जवाबी कार्रवाई में असाधारण योगदान के लिए सिविल सोसायटी संगठन पुरस्कृत
नई दिल्ली, 1 दिसम्बर, 2006

महामारी के विरुद्ध ग्रासरूट स्तर के नेतृत्व और कार्रवाई को सम्मानित करने का अपने ढंग का पहला प्रयास

आगे भी ...


वैश्विक एड्स महामारी बराबर बढ़ती हुई
जेनेवा, 21 नवम्बर, 2006

नए आंकड़ें भी यह दर्शाते हैं कि यदि एचआईवी निवारण कार्यक्रम जोखिम की सर्वाधिक संभावना वाले व्यक्तियों की ओर केन्द्रित किए जाएं या पहुंचाए जाएं और बदलती हुई राष्ट्रीय महामारियों के प्रति अनुकूलित किए जाएं तो उनके बेहतर परिणाम देखने में आते हैं।

आगे भी ...


दिल्ली परामर्श द्वारा एमएसएम हस्तक्षेपणीय उपायों के लिए आशा की नई किरण
नई दिल्ली, 26 सितम्बर

एमएसएम (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष) के बीच एचआईवी महामारी को प्रेरित करने वाले तत्वों की ओर ध्यान देने के एक महत्वपूर्ण प्रयास में एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थित 22 देशों के बीच सरकार, सिविल समाज तथा सामुदायिक संगठनों को इकट्ठा करते हुए नई दिल्ली में 23 से 26 सितम्बर के दौरान एक त्रिपक्षीय क्षेत्रीय परामर्श आयोजित किया जा रहा है।

आगे भी ...

 

   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता