Home

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएनएड्स द्वारा एचआईवी रोकथाम के लिए पुरुष खतने पर विशेषज्ञ परामर्श बैठक की सिफारिशों की घोषणा

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएनएड्स द्वारा एचआईवी रोकथाम के लिए पुरुष खतने पर विशेषज्ञ परामर्श बैठक की सिफारिशों की घोषणा

पेरिस-जेनेवा, 28 मार्च 2007 - विश्व में नए एचआईवी संक्रमणों की संख्या में कमी लाने की फौरी जरूरत के उत्तार में विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) और यूएनएड्स सचिवालय ने यह तय करने के लिए एक अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ परामर्श का आयोजन किया कि एचआईवी संक्रमण की रोकथाम के लिए पुरुष खतने की सिफारिश की जानी चाहिए कि नहीं।

प्रस्तुत साक्ष्यों - जो कि अकाटय थे - के आधार पर परामर्श बैठक में भाग लेने वाले विशेषज्ञों ने यह सिफारिश की कि अब पुरुष खतने को पुरुषों में स्त्री-पुरुष यौन संपर्क से प्राप्त एचआईवी संक्रमण के खतरे को कम करने के लिए एक अतिरिक्त महत्वपूर्ण हस्तक्षेप के रूप पुरुष खतने को मान्यता दी जानी चाहिए। मांट्रेक्स, स्विट्जरलैंड में 6-8 मार्च 2007 को आयोजित इस अंतर्राष्ट्रीय परामर्श बैठक में सरकारों नागरिक समाज के प्रतिनिधियों, शोधकर्ताओं, मानव अधिकारों और महिला स्वास्थ्य की वकालत करने वालों, युवाओं, वित्ता प्रदान करने वाली संस्थाओं और क्रियान्वयनकर्ता साझेदारों ने भाग लिया।

विश्व स्वास्थ्य संगठन के एचआईवी/एड्स विभाग के निदेशक डॉ. केविन दे कॉक के अनुसार, ''सिफारिशें एचआईवी की रोकथाम की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।'' उनका कहना था - ''जिन देशों में स्त्री-पुरुष यौन संपर्क से होने वाले एचआईवी संक्रमण की दरें उच्च हैं तथा पुरुष खतने की दरे निम्न हैं, उन देशों में एक अतिरिक्त हस्तक्षेप किया जा सकता है जो स्त्रियों से यौन संपर्क करने वाले पुरुषों में एचआईवी संक्रमण के जोखिम को कम कर सकता है। ऐसे देशों में पुरुष खतने में वृध्दि करने से व्यक्तियों को तत्काल लाभ प्राप्त होगा। किंतु ऐसे निवेश से महामारी पर पड़नेवाला प्रभाव अनेक वर्षों बाद ही देखा जा सकता है।''

किसुम, केन्या; युगांडा के राकाई जिले (अमरिका के राष्ट्रीय स्वास्थ्य संस्थान द्वारा वित्तापोषित) और आरेंज फार्म, दक्षिण अफ्रीका (फ्रांस की एड्स शोध राष्ट्रीय एजेंसी द्वारा वित्तापोषित) में किए गए परीक्षणों से इस बात के मजबू साक्ष्य उपलब्ध हुए हैं कि पुरुष खतने से स्त्री-पुरुष यौन संपर्क से प्राप्त पुरुषों के एचआईवी संक्रमण में लगभग 60 प्रतिशत की कमी लाई जा सकती है। यह साक्ष्य उन अनेक पर्यवेक्षण अध्ययनों के निष्कर्षों को पुष्ट करता है जिन्होंने यह सुझाया था कि अफ्रीका के कुछ देशों में तथा हाल में कुछ स्थानों पर एचआईवी की निम्न व्याप्ति और उच्च पुरुष खतना दर के बीच काफी समय से जो भौगोलिक संबंध दर्शाया गया था वह कम से कम आंशिक रूप् से एक नैमित्तिक (कैजुअल) संबंध था। इस समय विश्व में 66 करोड़ 50 लाख पुरुषों का यानी 30 प्रतिशत पुरुषों का खतना हो रखा है।

पुरुष खतना व्यापक एचआईवी रोकथाम कार्यक्रम का अंग होना चाहिए

पुरुष खतने को हमेशा विस्तृत एचआईवी रोकथाम पैकेज का एक अंग माना जाना चाहिए। इस पैकेज में एचआईवी जांच और परामर्श सेवाएं, यौन संचरित संक्रमणों का उपचार, सुरक्षित यौनिक तौर-तरीकों को प्रोत्साहन, पुरुष और महिला कण्डोमों की व्यवस्था और उनके सही और सतत उपयोग को प्रोत्साहन शामिल है।

सुरक्षा की झूठी भावना विकसित करने और पुरुष द्वारा प्रदान की गई आंशिक सुरक्षा को समाप्त करने वाले उच्च-जोखिम वाले व्यवहार करने से रोकने के लिए पुरुषों और उनके यौन साझेदारों को परामर्श देना जरूरी है। इतना ही नहीं पुरुष खतना सेवा के प्रावधान को पुरुषों की लगातार उपेक्षित की जा रही यौन स्वास्थ्य जरूरतों पर ध्यान देने के एक प्रमुख अवसर के रूप देखा जाना चाहिए।

यूएनएड्स में नीति, साक्ष्य और साझेदारियां विभाग की सह निदेशक कैथरीन हानकिन्स के अनुसार, ''एक अतिरिक्त एचआईवी रोकथाम पद्वती की सिफारिश करना इस महामारी पर पार पाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। किन्तु हमारे सामने एक बात साफ होनी चाहिए :

पुरुष खतना एचआईवी से पूरी सुरक्षा प्रदान नहीं करता। जो पुरुष और महिलाएं पुरुष खतने को एचआईवी रोकथाम की पध्दती मानते हैं न्हें सुरक्षा के अन्य रूपों का उपयोग भी करते रहना चाहिए जैसे कि पुरुष और महिला कण्डोम, यौन कार्य की शुरुआत देर से करना और यौन साझेदारों की संख्या कम करना।''

गुणवत्तापूर्ण सेवाएं सुरक्षित रूप से प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने की जरूरत

कई विकासशील देशों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति ठीक नहीं है : और वहां कुशल पेशेवर स्वास्थ्य कर्मियों की कमी है। इसलिए यह सुनिश्चित करने की जरूरत है कि एचआईवी रोकथाम के लिए पुरुष खतना सेवाएं अन्य एचआईवी / एड्स हस्तक्षेपों सहित अन्य स्वास्थ्य देखरेख कार्यक्रमों में अवांछित रूप से बाधा न डालें। पुरुष खतने द्वारा प्रदान किए गए अवसर को बढ़ाने और सेवाओं के दीर्घकालीक टिकाऊपन को सुनिश्चित करने के लिए, जहां भी संभव हो, पुरुष खतने को अन्य सेवाओं के साथ जोड़ा जाना चाहिए। पुरुष खतने से जुड़े जोखिम सामान्य रूप से निम्न हैं, पर यदि खतना अप्रशिक्षित कर्मियों द्वारा या अपर्याप्त औजारों के साथ अस्वच्छ वातावरण में किया जाता है तो यह गंभीर रूप धारण कर सकता है। जहां भी पुरुष खतना सेवाएं प्रदान की जाएं वहां सेवा प्रदान करने वाले कर्मियों का प्रशिक्षण और प्रमाणन तथा साथ ही कार्यक्रमों की सावधानीपूर्वक मानीटरिंग और मूल्यांकन जरूरी होना चाहिए ताकि सेवाएं अपने लक्ष्य प्राप्त करें और पर्याप्त उपकरणों और उपयुक्त परामर्श एवं अन्य सेवाओं के साथ स्वच्छ स्थितियों में गुणवत्तापूर्ण सेवाएं प्रदान की जा सकें।

पुरुष खतने के गहरे सांस्कृतिक अर्थ हैं जिसका मतलब यह है सेवाओं को सांस्कृतिक रूप् से संवेदनशील तरीके से प्राप्त करने और खतने से जुड़ी लांछना या कलंक की भावना को कम करने की जरूरत है। देशों को यह सुनिश्चित करना होगा कि पुरुष खतना चिकित्साशास्त्र संबंधी नैतिकता और मानवाधिकार सिध्दांतों का अनुपालन करते हुए - जिसमें जानकारीयुक्त सहमति, गोपनीयता और जोर जर्बदस्ती न करना शामिल है - करते हुए किया जाए।

सार्वजनिक स्वास्थ्य लाभ को बढ़ाना।

यदि पुरुष खतना सेवाएं पहले उन क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएं जहां स्त्री-पुरुष यौन संपर्क से होने वाले एचआईवी संक्रमण की व्याप्ति दर अधिक है तो सार्वजनिक स्वास्थ्य पर तेजी से महत्वपूर्ण प्रभाव पड़ने की संभावना होगी। इसलिए यह सिफारिश की गई कि जिन देशों में स्त्री-पुरुष यौन संपर्क से होने वाले एचआईवी की व्याप्ति अधिक है और जहां पुरुष खतने की दरें निम्न हैं, उन देशों को तत्काल पुरुष खतना सेवाओं का विस्तार करने पर विचार करना चाहिए। यदि एचआईवी प्राप्त करने के उच्चतम जोखिम वाले आयु-समूहों का प्राथमिकीकरण किया जाए तो अधिक तेजी से सार्वजनिक स्वाथ्सय लाभ प्राप्त किया जा सकता है, हालांकि युवा आयु-समूहों को पुरुष खतना सेवाएं प्रदान करने का भी दीर्घकालिक रूप से सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव पड़ेगा। नमूना-अध्ययन सुझाते हैं कि उप सहारा अफ्रीका में अगले 20 सालों में पुरुष खतने से एचआईवी संक्रमण के 57 लाख नए मामलों को रोका जा सकता है और 30 लाख लोगों को मौत से बचाया जा सकता है।

बैठक में भाग लेने वाले विशेषज्ञ इस बात से सहमत थे कि पुरुष खतना की लागत - प्रभाविकता एचआईवी रोकथाम उपाय के लिए स्वीकार्य है; और यह कि खतना सेवाओं के विस्तार के संभावित सार्वजनिक स्वास्थ्य लाभ को देखते हुए, देशों को सेवाग्राहियों को नि:शुल्क या निम्नतम संभव लागत पर सेवाएं प्रदान करने पर विचार करना चाहिए।

जिन देशों में एचआईवी की महामारी यौनकर्मी, नशीली दवा की सुई लगाने वाले या समलैंगिक पुरुषों जैसे विशेष जनसंख्या-समूहों में ही संकेंद्रित है, उन देशों में आम आबादी के बीच पुरुष खतनों प्रोन्नत करने से प्राप्त सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रभाव सीमित होगा। किंतु जिन पुरुषों को स्त्री-पुरुष यौन संपर्क से होने वाले एचआईवी संक्रमण का उच्च जोखिम है उन्हें व्यक्तिगत लाभ प्राप्त होगा।

कार्यक्रम विकास के लिए अधिक शोध की जरूरत

बैठक में भाग लेने वाले विशेषज्ञों ने अनेक ऐसे क्षेत्रों की पहचान की जहां पुरुष खतना कार्यक्रमों के और अधिक विकास के लिए अतिरिक्त शोध की जरूरत होगी। ये क्षेत्र इस प्रकार हैं - एचआईवी - संक्रमित पुरुषों से महिलाओं को यौन संचरण पर पुरुष खतने का प्रभाव, एचआईवी संचरण के अतिरिक्त महिलाओं के स्वास्थ्य पर पुरुष खतने का प्रभाव (उदाहरण के लिए गर्भाशल के मुंह के केसर की दर में कमी, आदि); एचआईवी पॉजिटिव पुरुषों के लिए पुरुष खतने के जोखिम और लाभ; लिंग प्रवेश कराने वाले यौन साझेदारों द्वारा समलैंगिक संभोग या स्त्री के साथ गुदा संभोग करने के मामले में पुरुष खतने के बचावकारी लाभ; और गुणवत्ताापूर्ण खतना सेवाओं के विस्तार के लिए आवश्यक संसाधनों, और इसके सर्वाधिक प्रभावकारी रूपों को लेकर शोध। इसके साथ ही यह निर्धारित करने के लिए शोध भी आवश्यक है कि जिन पुरुषों का एचआईवी रोकथाम के लिए खतना किया जाता है, उनके तथा उनके समुदायों की सोच में उच्च जोखिमपूर्ण व्यवहार में लंबे समय में सुधार हुआ है या नहीं।

अतिरिक्त जानकारी के लिए कृपया संपर्क करें :

पेरिस में
डब्ल्यूएचओ - एनी विंटर +41794406011,
ई-मेल - wintera@who.int

जेनेवा में
डब्ल्यूएचओ - इकबाल नांदरा,
टेलिफोन +41227915589, मोबाईल +41795090622
ई-मेल - nandrai@who.int

यूएनएड्स
यास्मीन टोपोर, टेलि. +4122793501; मोबाईल +41765128853;
ई-मेल - topory@unaids.org

अतिरिक्त जानकारी http://www.int/hiv/en/ से प्राप्त की जा सकती है। प्रेस विज्ञप्तियां, तथ्य तालिकाएं और अन्य डब्ल्यूएचओ मीडिया सामग्री www.who.int से प्राप्त की जा सकती है।

   यूएनएड्स भारत 2008, सर्वाधिकार सुरक्षित | नौकरियां |  हमसे संपर्क करें |  वेबमास्टर |  साईट सूचक |  गोपनीयता