Home

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएनएड्स का वक्तव्य

विश्व स्वास्थ्य संगठन और यूएनएड्स का वक्तव्य

31 जनवरी 2007

सेल्युलोस सल्फेट माइक्रोबाइसाइड के परीक्षण पर रोक

महिलाओं में एचआईवी संचरण की रोकथाम के लिए माइक्रोबाइसाइड' सेल्युलोस सल्फेट के तीसरे चरण के अध्ययन पर समय से पहले रोक लगा दी गई है जिसका कारण प्लासेबो समूह की तुलना में सक्रिय समूह में एचआईवी संक्रमणों की उच्च संख्या है। कोनराड द्वारा प्रायोजित इस अध्ययन को बेनिन, भारत, दक्षिण अफ्रीका और युगांडा में किया गया था। फेमिली हैल्थ इंटरनेशनल द्वारा प्रायोजित और नाइजीरिया में किया गया दूसरा अध्ययन भ्ी - जो इसी उत्पाद पर था - पहले परीक्षण में सुरक्षा चिंता की वजह से रोक दिया गया है। एचआईवी संक्रमण से रक्षा हेतु महिलाओं द्वारा इस्तेमाल किए जा सकने वाले किसी सुरक्षित और प्रभावकारी माइक्रोबाइसाइड की खोज को इससे निराशापूर्ण और अप्रत्याशित झटका लगा है। एचआईवी संक्रमण के उच्च जोखिम में पड़ी महिलाओं के बीच बड़े पॅमाने के प्रभावकारिता अध्ययनों में जिन चार यौगिकों (कंपाउंड्स) का मूल्यांकन किया जा रहा था, सेल्युलोस सल्फेट उनमें से एक था।

संबंधित संपर्क सूत्र

इस समय तीसरे चरण के तीन अन्य माइक्रोबाइसाइड अध्ययन किये जा रहे हैं। कैरागार्ड अध्ययन (जिसे पापुलेशन काउंसिल के प्रायोजन के अंतगर्त दक्षिण अफ्रीका के तीन स्थानों पर किया जा रहा है) पूरा होने जा रहा है और इसके परिणाम वर्ष 2007 के अंत तक अपेक्षित हैं। दूसरे उत्पाद, पीआरओ 2000 का परीक्षण एक अध्ययन के अंतगर्त दक्षिण अफ्रीका के पांच स्थानों, तंजानिया और युगांडा में (परिणाम वर्ष 2009 में अपेक्षित हैं) तथा साथ ही दूसरे अध्ययन के अंतगर्त मलावी, दक्षिण अफ्रीका, जांबिया और जिम्बाब्बे के 7 स्थानों में (परिणाम वर्ष 2008 में अपेक्षित हैं) किया जा रहा है। इस दूसरे अध्ययन में एक अन्य यौगिक, बफरजेल (योनि सुरक्षा को बढ़ाने वाला पदार्थ) का परीक्षण भी किया जा रहा है। अन्य उल्लिखित यौगिक ऐेसे उत्पाद हैं जो एचआईवी संक्रमण को रोकते हैं - जिन्हें एचआईवी प्रवेश निरोधकों के रूप जाना जाता है। - और जिनकी कार्यविधि समान मानी जाती है।

इन क्लीनिक परीक्षणों से प्राप्त तथ्य नए और भविष्य के माइक्रोबाइसाइड कैंडिडेट्स के उद्देश्य से शोधकर्ताओं के लिए अनिवार्य होंगे। माइक्रोबाइसाइड क्षेत्र के लिए यह समझना महत्वपूर्ण है कि क्यों सेल्युलोस सल्फेट को प्लासेबो उत्पाद से एचआईवी संचरण के अधिक उच्च जोखिम से जोड़ा गया। इस समय एचआईवी संचरण की अधिक उच्च दर का कोई स्पष्टीकरण मौजूद नहीं है। महिलाओं में एचआईवी संक्रमण की रोकथाम हेतु उपयोगकर्ता नियंत्रित साधनों को ढूंढने के लिए शोध को जारी रखना अत्यधिक जरूरी है। कण्डोमों की प्रभावकारिता और उपलब्धता के बावजूद एचआईवी की महामारी फैलती जा रही है। और प्रभावकारी बाइक्रोबाइसाइड का एक महत्वपूर्ण अंग है।

और अधिक जानकारी के संपर्क करें:

डब्ल्यूएचओ
क्रिस्टोफर पावेल
टेलिफोन: + 41 42 791 1288
मोबाइल: + 41 79 217 3425
ईमेल:
powelt@who.int

   यूएनएड्स भारत 2008, सर्वाधिकार सुरक्षित | नौकरियां |  हमसे संपर्क करें |  वेबमास्टर |  साईट सूचक |  गोपनीयता