Home

श्रम विभाजन - भारत

मैट्रिक्स
  फ्लो चार्ट
श्रम विभाजन-भूमंडलीय
मैट्रिक्स (पीडीएफ 141 के बी)
  पूर्ण श्रम विभाजन सारांश और औचिल्य (पीडीएफ, 403 के बी) 

श्रम विभाजन - भारत

यूएनएड्स और उसके दस सह-प्रायोजक देशों को अपनी राष्ट्रीय एड्स योजनाओं के क्रियान्वयन में मदद करने के लिए तकनीकी सहायता प्रदान करते हैं।

देशों को विशेष क्षेत्रों में सर्वोत्ताम तकनीकी सहायता प्राप्त हो, यह सुनिश्चित करने के लिए और साथ ही कार्य के दोहराव से बचने के लिए 'श्रम विभाजन' प्रदान की गई तकनीकी सहायता को मार्गनिर्देशित करता है। हर यूएनएड्स संगठन के तुलनात्मक लाभों को आधार बनाते हुए, श्रम विभाजन यूएनएड्स को पूरे कार्यक्रम के दौरान एकीकृत और समेकित तकनीकी सहायता प्रदान करने में समर्थ बनाता है।

वर्ष 2005 में श्रम के विभाजन पर सहमति बनाने के लिए एक अत: एजेंसी यूएनएड्स तकनीकी सहायता के 17 व्यापक क्षेत्रों पर सहमति बनाई और हर क्षेत्र के लिए एक 'अग्रणी संस्था' और 'मुख्य साझेदारों' को चिन्हित किया।

हर यूएनएड्स संगठन कम से कम एक तकनीकी क्षेत्र का नेतृत्व करता है। उदाहरण के लिए विस्थापित आबादी के बीच एचआईवी संबंधी कार्य की जिम्मेदारी लेने वाली अग्रणी संस्था है शरणार्थियों के लिए राष्ट्र संघ उच्चायुक्त का कार्यालय (यूएनएचसीआर)।

यूएनएड्स और उसके सह-प्रायोजकों के बीच श्रम के विभाजन को भारत में देश की प्राथमिकताओं और स्थिति के अनुसार सह -प्रायोजकों के साथ परामर्श द्वारा अपनाया गया है। उपयोगकर्ताओं की सुविधा के लिए तकनीकी सहायता क्षेत्रों (24), अग्रणी संस्थाओं और मुख्य साझेदारों के विवरण निम्न मैट्रिक्स और फ्लो चार्टों में दिये गये हैं। हर कार्य क्षेत्र के मुख्य बिंदु के रूप पदनामित (डेजिग्नेटिड) यूएनएड्स भारत सचिवालय के कर्मचारी का नाम और ई-मेल पता संबंधित कार्य क्षेत्र के आगे उल्लिखित है।

मैट्रिक्स

फ्लो चार्ट

   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता