Home

यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक की 'एचआईवी और एड्स भारतीय सांसद फोरम' के सदस्यों से भेंट

  फोटो गैलरी

यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक की 'एचआईवी और एड्स भारतीय सांसद फोरम' के सदस्यों से भेंट


फरवरी में अपने भारत दौरे के दौरान यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक और राष्ट्र संघ अवर महासचिव, डॉ. पीटर पायोट ने 'एचआईवी और एड्स भारतीय सांसद फोरम' की वार्षिक महासभा की बैठक में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। डॉ. पायोट ने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. अंबुमणि रामदोस के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, और फोरम के 60 सदस्यों ने उनका स्वागत किया। डॉ. पायोट ने एचआईवी की रोकथाम और एड्स देखरेख, सहायता एवं उपचार कार्यक्रमों के ध्येय के प्रति उनकी वचनबध्दता के लिए फोरम के सदस्यों को बधाई दी। उन्होंने प्रभावकारी प्रत्युत्तर देने में राजनीतिक नेताओं द्वारा अदा की जाने वाली मह्त्वपूर्ण भूमिका पर बल दिया।

वर्ष 2000 के दौरान जब डॉ. पायोट भारत दौरे पर आये थे तो उन्होंने भारत के युवा राजनीतिक नेताओं के एक छोटे समूह के साथ भारत में एचआईवी और एड्स की स्थिति पर विचार-विमर्श किया था। वे तब एचआईवी को भारत के प्रत्युत्तर को मजबूत बनाने में सांसदों और युवा नेताओं को संलग्न करने की संभावनाओं की छानबीन के एक मिशन पर थे। यह अनूठी बैठक थी क्योंकि विभिन्न दलों के युवा नेताओं को एक साथ लाने में सफल रही।

पिछले वर्षों के दौरान यूएनएड्स - भारत ने सांसदों सतत रूप से सांसदों के साथ पैरवी की और उन्हें लामबंद किया जिसके फलस्वरूप एचआईवी और एड्स पर सांसद फोरम का गठन किया गया। इस फोरम में भारत के विभिन्न राजनीतिक दलों के सदस्य तथा संसद के दोनों सदनों के सांसद शामिल हैं। यह फोरम एक विधायी - कार्यकारी मंच है जो एड्स - प्रत्युत्तर के अभिशासन का मार्ग प्रशस्त करने के लिए सक्रियता से कार्य करता है।

एचआईवी और एड्स सांसद फोरम 300 से अधिक सरोकार रखने वाले ऐसे सदस्यों का समूह है जो एचआईवी के प्रत्युत्तर का नेतृत्व करने के लिए कृतसंकल्प हैं। वे एक साथ मिल कर एचआईवी रोकथाम और अन्य संबंधित मुद्दों को लेकर नीतिगत हस्तक्षेप करने के लिए उच्चतम स्तर के राजनीतिक नेतृत्व को लामबंद करते हैं। उन्होंने देश भर में सभी स्तरों पर नेतृत्व को सबल और स्थायित्वपूर्ण बना कर विकेंद्रीकृत प्रत्युत्तर की दिशा में कार्य किया है।

पीफ़ऐ वेबसाइट:
www.pfaindia.in

   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता