Home

यूएनएड्स कार्यकारी निदेशक, डॉ. पीटर पियोट (Peter Piot) का सेवा आश्रम दौरा

  सेवा आश्रम 
  शहरी दीनहीन 
  फोटो गैलरी

यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक, डॉ. पीटर पियोट (Peter Piot) सेवा आश्रम के दौरे पर।



यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक, डॉ. पीटर पियोट (Peter Piot) सेवा आश्रम के दौरे पर -
सेवा आश्रम एक पुनर्वास केंद्र है जो दिल्ली में बीमार और असहाय लोगों को देखरेख और पुनर्वास सेवाएं प्रदान करता है।

सेवा आश्रम बीमार और दीनहीन लोगों के लिए एक समुदाय-आधारित पुनर्वास केंद्र है जो पिछले दशक से निर्धनतम लोगों की देखरेख कर रहा है। आश्रम ऐसे लोगों को आश्रय देता है जिन्हें बेसहारा और दूसरों द्वारा सड़कों पर मरने के लिए छोड़ लिया जाता है, और जिनकी दूसरों द्वारा उपेक्षा की जाती है। यहां ऐसे लोगों को सामुदायिक परिवेश में मुफ्त चिकित्सा देखरेख और दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करके पुन: जीवन प्रदान किया जाता है।

सेवा आश्रम में 150 से 180 रोगी है जिनमें अधिकतर को संस्था के कर्मचारियों और स्वयंसेवकों ने, विशेष कर यमुना बाजार क्षेत्र के गली-कूचों और सड़कों से उठाया गया है। संस्था का एक क्लीनिक और एक टयूबरक्लोसिस वार्ड है तथा वह बाल शिक्षा एवं व्यावसायिक कार्यक्रम चलाती है ताकि लोगों का समाज में पुनर्वास किया जा सके। एक दशक तक निर्धनों की सेवा करने के बाद सेवा आश्रम ने दीनहीन लोगों की जरूरतों और इन जरूरतों की पूर्ति के बारे में गहरी समझ विकसित की है। सेवा आश्रम में भरती सभी रोगी एक दूसरे की देखरेख में मदद करके समुदाय के दैनिक जीवन में योगदान करते हैं।

सेवा आश्रम
सिंधू बार्डर रोड
कृष्णा नगर
नरेला
दिल्ली - 110040
टेलि: +919810620452
वेबसाइट:www.sewa-ashram.org

   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता