राजराजदूतों ने पूर्वोत्तर में एचआईवी के विरुद्ध संघर्ष में सहायता प्रदान की
पूर्वोत्तर में एचआईवी/एड्स के विरुद्ध संघर्ष में एक नये संयुक्त संकल्प का संकेत करते हुए भारत में नार्डिक देशों - स्वीडन, फिनलैंड और डेनमार्क - के राजदूतों ने गुवाहाटी स्थित नेकौ के क्षेत्रीय कार्यालय का दौरा किया। क्षैत्रीय नैको कार्यालय की स्थापना अक्टूबर 2007 में पूर्वोत्तर के लिए संयुक्त राष्ट्र संघ पहलकदमी के अंग रूप में की गई थी। इस पहल को आस्ट्रेलिया और स्वीडन की सरकारों की सहायता प्राप्त थी।
स्वीडन दूतावास के महामहिम श्री लार्स - उलोफ लिंडग्रेन और श्रीमती डेलिस गैन, फिनलैंड दूतावास के महामहिम श्री आस्को नुमिनेन और श्रीमति लीजा पिटुलेनेन नुमिनेन, और शाही डेनिश दूतावास के महामहिम श्री ओले लोन्समेन पालसेन तथा सुश्री जारीन एल पालसेन ने 22 अप्रैल 2008 को नैको कार्यलय का दौरा किया जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में मौजूद एचआईवी की स्थिति से अवगत होना और संयुक्त राष्ट्र संघ पहलकदमी तथा सरकार एवं नागरिक समाज के साथ साझेदारियों की प्रगति की समीक्षा करना था।
|