Home

एड्स को लेकर रिलाएंस और यूएनएड्स की नवाचारपूर्ण साझेदारी

एड्स को लेकर रिलाएंस और यूएनएड्स की नवाचारपूर्ण साझेदारी

26 मई, 2008

भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी, रिलाएंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम, यूएनएड्स भारत में एचआईवी की महामारी को रोकने और उसके प्रभाव को कम करने के लिए एक नवाचारपूर्ण साझेदारी आरंभ कर रहे हैं। यह साझेदारी आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री मुकेश अंबानी और राष्ट्र संघ सह महासचिव तथा यूएनएड्स उप कार्यकारी निदेशक, कार्यक्रम, श्री मिचेल सिडिबे द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य देखरेख कार्यावली पर आधारित है।

इस सहयोगी प्रयास का उद्देश्य भारत में निर्धन लोगों की एचआईवी सेवाओं तक समान पहुंच सुनिश्चित करने हेतु सामाजिक बदलाव के लिए एक टिकाऊ व्यवसाय मॉडल स्थापित करना है। यह राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण कार्यक्रम-III के लक्ष्यों के अनुरूप है। यह साझेदारी भारत को, एचआईवी की रोकथाम, उपचार, देखरेख एवं सहायता तक सार्वभौम पहुंच को बढ़ाने और राष्ट्र संघ सहस्राब्दी विकास लक्ष्यों को हासिल करने के प्रयासों में मदद करेगी।

मिचेल सिडिबे ने बल देकर कहा, ''मुझे यकीन है कि यह व्यवसाय मॉडल देशों को कार्यक्रमों के विस्तार की गति को बढ़ाने और कठिन पहुंच वाली आबादियों की जरूरतों को पूरा करने में समर्थ बनाएगा।'' यूएनएड्स सचिवालय रिलाएंस और यूएनएड्स के सह-प्रायोजकों के बीच सहयोग को सुगम बनाएगा जबकि आरआईएल देश में स्वास्थ्य सेवाओं के विस्तार और सुदृढ़ीकरण के लिए अपनी व्यापक अवसंरचना का उपयोग करेगा। ग्रामीण आबादियों और विशेषकर एचआईवी/एड्स के साथ जीने वाले लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए स्वास्थ्य देखरेख सेवाओं का विस्तार करने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। साथ ही इसमें सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रणाली की कमियों को दूर करने और सार्वजनिक एवं निजी स्वास्थ्य देखरेख प्रदान करने वालों की क्षमताओं के निर्माण पर ध्यान दिया जाएगा।।

रिलाएंस इंडस्ट्रीज एचआईवी को निगमित प्रत्युत्तर की अगली कतार में रही है और इसने एचआईवी संक्रमित लोगों के प्रति लांछन और भेदभाव के विरुध्द अभियान की अगुवाई करके सामाजिक विकास के प्रति अपनी वचनबध्दता दर्शाई है। धीरूभाई अंबानी फाउंडेशन की प्रैसीडेंट, श्रीमती गीता अंबानी ने बल देकर इस बात को दोहराया है कि रिलाएंस के पहलकदमियों का मुख्य जोर अधिकाधिक लोगों को गुणवत्ताापूर्ण स्वास्थ्य देखरेख सुलभ कराना है। उदाहरण के लिए कार्यकारी निदेशक, श्री एच.एस. कोहली के नेतृत्व में चल रहा हाज़िरा-स्थित समुदाय स्वास्थ्य केंद्र एचआईवी के साथ जीने वाले सैकड़ों लोगों को मुफ्त उपचार प्रदान करता है और इस तरह यह देश का सबसे बड़ा एंटी-रेट्रोवायरल उपचार केंद्र बन गया है। हाज़िरा केंद्र के मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. ए.वी. मेवारा ने हाल ही में देश समन्वयक, डेनिस ब्राउन और एडवोकेसी, संचार एवं नेतृत्व दल के नेता, आनंद तिवारी के नेतृत्व में यूएनएड्स की टीम का क्षेत्र दौरा आयोजित करवाया।

स्वास्थ्य सुविधाओं का दौरा करने और रोगियों के साथ बातचीत करने के बाद डॉ. डेनिस ब्राउन ने कहा, ''रिलाएंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के सहयोग से किये जा रहे कार्य को देखकर मेरा मन खुशी से भर गया। यह एक ऐसा व्यवसाय मॉडल है। जो भारत में अन्य एचआईवी देखरेख केंद्रों के लिए एक उदाहरण प्रस्तुत करता है।'' आरआईएल और यूएनएड्स के बीच अपनी तरह की यह पहली साझेदारी इस महामारी को रोकने हेतु दूसरों के सशक्तीकरण के लिए एक मंच प्रदान करेगी। आरआईएल का उद्देश्य क्षमता निर्माण के लिए और उत्कृष्टता का एक भूमंडलीय मानदण्ड निर्धारित करने के लिए एचआईवी के विरुध्द संघर्ष में सभी सार्वजनिक और निजी पणधारियों को एक मंच प्रदान करने के लिए रणनीतिक सहयोगों की दिशा में अनथक रूप से कार्य करना है। रिलाएंस और यूएनएड्स यह सुनिश्चित करेंगे कि दूसरे देश भविष्य में इस साझेदारी से प्राप्त अनुभव का समान रूप से लाभ उठाएं।

आरआईएल स्वास्थ्य देखरेख पहलकदमियों की गुजरात के जामनगर, हाज़िरा और दाहेज क्षेत्रों में रहने वाले एक लाख से भी अधिक लोगों तक पहुंच है। अपनी असाधारण वचनबध्दता और राष्ट्रीय एड्स प्रत्युत्तर को दी गई सहायता के लिए आरआईएल को यूएनएड्स नागरिक समाज पुरुस्कार, 2006 प्राप्त हुआ था। साथ ही उसे 2007 में भारतीय उद्योग में एचआईवी और एड्स हस्तक्षेप के लिए अपनी निगमित नेतृत्व की मान्यता के रूप में व्यवसाय प्रत्युत्तर हेतु टेरी निगमित पुरुस्कार भी प्राप्त हुआ।

   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता