Home
 
प्रधानमंत्री द्वारा एशिया एड्स आयोग की रिपोर्ट का विमोचन
प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने एशिया एड्स आयोग की रिपोर्ट का विमोचन किया। ''रिडिफाइनिंग एड्स इन एशिया: क्राफ्टिंग एन इफैक्टिव रेस्पांस'' (एशिया में एड्स को पुन: परिभाषित करना: एक प्रभावकारी प्रत्युत्तर तैयार करना) शीर्षक इस रिपोर्ट में चेतावनी दी गई है कि कई एशियाई देश एड्स को लेकर अपने प्रत्युत्तर में पीछे छूट रहे हैं। प्रत्युत्तर के वर्तमान स्तरों पर, वर्ष 2020 तक 80 लाख एशियाई लोग एचआईवी से संक्रमित हो सकते हैं। अगर सरकारों ने नीतियां नहीं बदलीं तो तब तक एड्स भी वार्षिक रूप से अनुमानत: 500,000 जीवन समाप्त कर चुका होगा। ये एशिया स्वतंत्र एड्स आयोग द्वारा महाद्वीप में किये गये पहले विस्तृत अध्ययन के कुछ मुख्य निष्कर्ष हैं।  
 
धर्म गुरुओं ने किया एड्स का मुकाबला करने का संकल्प
हिंदू धार्मिक नेताओं ने पहली बार एचआईवी के विरुध्द संघर्ष में, शामिल होने का संकल्प किया है। हिंदू धार्मिक समूहों एक ऐतिहासिक पहलकदमी के फलस्वरूप भारत के 70 से भी अधिक धार्मिक नेताओं ने मिल कर यह घोषित किया कि वे अपने प्रवचनों, धार्मिक कार्यकलापों, उत्सवों, धार्मिक शिक्षा और भावी धार्मिक नेताओं के प्रशिक्षण में एचआईवी संबंधी जानकारी को शामिल करेंगे।  
 
रिलाएंस और यूएनएड्स द्वारा एड्स को लेकर एक नवाचारपूर्ण साझेदारी
भारत की सबसे बड़ी निजी क्षेत्र की कंपनी, रिलाएंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (आरआईएल) और एचआईवी/एड्स पर संयुक्त राष्ट्र संघ कार्यक्रम, यूएनएड्स भारत में एचआईवी की महामारी को रोकने और उसके प्रभाव को कम करने के लिए एक नवाचारपूर्ण साझेदारी आरंभ कर रहे हैं। यह साझेदारी आरआईएल के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक, श्री मुकेश अंबानी और राष्ट्र संघ सह महासचिव तथा यूएनएड्स उप कार्यकारी निदेशक, कार्यक्रम, श्री मिचेल सिडिबे द्वारा निर्धारित स्वास्थ्य देखरेख कार्यावली पर आधारित है।  
 
राजदूतों ने पूर्वोत्तर में एचआईवी के विरुद्ध संघर्ष में सहायता प्रदान की
स्वीडन दूतावास के महामहिम श्री लार्स - उलोफ लिंडग्रेन और श्रीमती डेलिस गैन, फिनलैंड दूतावास के महामहिम श्री आस्को नुमिनेन और श्रीमति लीजा पिटुलेनेन नुमिनेन, और शाही डेनिश दूतावास के महामहिम श्री ओले लोन्समेन पालसेन तथा सुश्री जारीन एल पालसेन ने 22 अप्रैल 2008 को नैको कार्यलय का दौरा किया जिसका उद्देश्य इस क्षेत्र में मौजूद एचआईवी की स्थिति से अवगत होना और संयुक्त राष्ट्र संघ पहलकदमी तथा सरकार एवं नागरिक समाज के साथ साझेदारियों की प्रगति की समीक्षा करना था।  
 
यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक, डॉ. पीटर पियोट (Peter Piot) सेवा आश्रम के दौरे पर
सेवा आश्रम बीमार और दीनहीन लोगों के लिए समुदाय-आधारित पुनर्वास केंद्र है जो पिछले दशक से निर्धन से निर्धनतम लोगों की देखरेख करता रहा है। आश्रम ऐसे लोगों को आश्रय देता है जिन्हें बेसहारा और सड़कों पर मरने के लिए छोड़ दिया गया हो या जिनकी दूसरों द्वारा उपेक्षा की जाती है। ऐसे लोगों को सामुदायिक परिवेश में नि:शुल्क चिकित्सा देखरेख और दीर्घकालिक पुनर्वास प्रदान करके पुन: जीवन प्रदान किया जाता है।  
 
यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक की 'एचआईवी और एड्स भारतीय सांसद फोरम' के सदस्यों से भेंट
28 फरवरी 2008
फरवरी में अपने भारत दौरे के दौरान यूएनएड्स के कार्यकारी निदेशक और राष्ट्र संघ अवर महासचिव, डॉ. पीटर पायोट ने 'एचआईवी और एड्स भारतीय सांसद फोरम' की वार्षिक महासभा की बैठक में विशेष अतिथि के रूप में भाग लिया। डॉ. पायोट ने माननीय केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, डॉ. अंबुमणि रामदोस के साथ उच्च स्तरीय बैठक की, और फोरम के 60 सदस्यों ने उनका स्वागत किया।
 
   
यूएनएड्स कार्यकारी निदेशक प्रतिष्ठित मानवतावादी पुरस्कार से सम्मानित
पहला ''ब्लेस्ड टेरिसा अंतर्राष्ट्रीय मानवतावादी पुरस्कार डॉ. पीटर पियोट (Peter Piot) को ''विकासशील विश्व में एचआईवी के साथ जीने वाले लोगों के जीवन पर  महत्वपूर्ण प्रभाव डालने'' के लिए दिया गया।
 
पंजाब के राज्यपाल महामहिम जनरल (सेवानिवृत्त) एस.एफ.रोड्रिग्स 'पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में नशीली दवा के इंजेक्शन के उपयोग में वृध्दि' रिपोर्ट का विमोचन करते हुए
पंजाब के राज्यपाल महामहिम जनरल (सेवानिवृत्त) एस.एफ.रोड्रिग्स ने इस रिपोर्ट का आज यहां, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ की राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी के सहयोग से सोसाइटी फॉर प्रमोशन ऑफ यूथ एंड मोसिज तथा यूएनएड्स भारत देश कार्यालय द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित एक समारोह में, विमोचन किया और साथ ही इस अवसर पर मुख्य अभिभाषण दिया।
 
दक्षिण एशिया क्षेत्रीय विकास बाजार स्थल
एक जनवरी 2008
भारत, पाकिस्तान, और नेपाल में देश-आधारित बाजार स्थलों की सफलता के बाद अब विश्व बैंक, दक्षिण एशिया क्षेत्र और उनके साझेदार एक क्षेत्रव्यापी विकास बाजार स्थल संगठित कर रहे हैं। इसमें अफगानिस्तान, बंगलादेश, भूटान, भारत, नेपाल, पाकिस्तान और श्रीलंका शामिल हैं।  
 
एचआईवी और एड्स के साथ जीने वाले लगभग 8000 लोगों की हैदराबाद सम्मेलन में भागीदारी
''निडर बनो'' अभियान के एक अंग के रूप, आंध्र प्रदेश एड्स नियंत्रण सोसाइटी ने यूएनएड्स और अन्य साझेदार संगठनों की सहायता से 7 दिसंबर 2007 को हैदराबाद में एचआईवी के साथ जीने वाले लोगों का एक सम्मेलन आयोजित किया। इसमें एचआईवी के साथ जीने वाले 8000 लोगों ने भागीदारी की। पिछले वर्ष आयोजित इसी तरह के सम्मेलन में 3,800 लोगों ने भागीदारी की थी।
 
ग्लोबल फंड द्वारा भारत को 10 करोड़ अमरीकी डॉलर के एचआईवी/एड्स अनुदान के नवीकरण के अवसर पर संवाददाता सम्मेलन
श्री नरेश दयाल, स्वास्थ्य सचिव, भारत सरकार; डॉ. मिशेल कज़ात्चकिने, कार्यकारी निदेशक, ग्लोबल फंड फॉर एड्स, टी.बी. एंड मलेरिया; डॉ. अम्बुमणि रामदोस स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री, भारत सरकार; श्री रजत गुप्ता, अध्यक्ष, ग्लोबल फंड फॉर एड्स, टी.बी. एंड मलेरिया बोर्ड; सुश्री सुजाता राव, अतिरिक्त सचिव और महानिदेशिका, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, स्वास्थ्य मंत्रालय, भारत सरकार
 
दिवंगत मित्र और तकनीकी हस्ती को यूएनएड्स का सलाम
हमें यह जानकर गहरा दु:ख हुआ और आघात लगा कि हमारी प्रिय सहकर्मी और मित्र कैथलीन का 10 दिसंबर को दिल्ली-स्थित अपने आवास में निधन हो गया। कैथलीन एचआईवी के क्षेत्र में सबसे लंबे समय से कार्यरत पेशेवरकर्मी थीं कैथलीन एचआईवी के क्षेत्र में सबसे लंबे समय से कार्यरत पेशेवरकर्मी थीं जिन्होंने अपने जीवन के लगभ्ग दो दशक इस कार्य को समर्पित कर दिये थे। एचआईवी कार्यक्रम के क्षेत्र में एक अग्रणी कार्यकर्ता के रूप उन्होंने भूमंडलीय एचआईवी कार्यक्रम को स्थापित करने में जोनाथम मान के साथ घनिष्ठता से जुड़ कर काम किया।
 
विश्व एड्स दिवस 2007 पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल द्वारा लघु फिल्म 'सावधान - यह एड्स के विरुद्ध लड़ाई है' की रिलीज
विश्व एड्स दिवस 2007 पर केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शिवराज वी. पाटिल ने 'सावधान - यह एड्स के विरुद्ध लड़ाई है। फिल्म रिलीज की दूसरी ओर से सीमा सुरक्षा बल के महानिदेशक श्री के मित्र रिलीज बोर्ड को पकड़े हुए हैं।
 
   
Unite For Children Unite Against AIDS campaign  - Pratiba बच्चों के साथ एकजुटता - एड्स के विरुद्ध एकजुटता अभियान
नवम्बर 2007
'बच्चे के साथ एकजुटता - एड्स के विरुद्ध एकजुटता' अभियान की दूसरी जयंती मनाने और एचआईवी और एड्स प्रभावित महिलाओं एवं बच्चों के साथ लांछना और भेदभावपूर्ण व्यवहार के खिलाफ संघर्ष को आगे बढ़ाने के लिए एचआईवी पाजिटिव नेटवर्क, हमजोली शिक्षकों के प्रतिनिधियों और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन, यूनिसेफ और यूएनएड्स के प्रतिनिधियों का एक प्रतिनिधिमंडल ने भारत की माननीय राष्ट्रपति, श्रीमती प्रतिभा पाटिल से भेंट की।
Sehwag श्री स्पीड और श्री वीरेन्द्र सहवाग ने बालचिकित्सा ए.आर.टी. केन्द्र का दौरा किया।
30 अगस्त 2007
एक एच.आई.वी. संक्रमित बच्चा क्रिकेट बल्ले से गेंद को मार रहा है और अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट काउंसिल के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) श्री मॉलकम स्पीड बच्चे की पीठ थपथपा रहे हैं। श्री स्पीड और भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी श्री वीरेन्द्र सहवाग ने नई दिल्ली स्थित कलावती सरन अस्पताल के बालचिकित्सा ए.आर.टी केन्द्र का दौरा किया।

आगे भी ...

   
25 lakh HIV AIDS भारत में 25 लाख लोग एचआईवी के साथ जी रहे हैं
06 जुलाई 2007
आज राष्ट्रीय एड्स नियंत्रण संगठन (नाको) द्वारा जारी और यूएनएड्स और डब्ल्यूएचओ द्वारा समर्थित नये वर्ष 2006 के अनुमान यह इंगित करते हैं कि भारत में राष्ट्रीय व्यस्क एचआईवी व्याप्ति दर लगभग 0.36 प्रतिशत है जो देश में एचआईवी के जीने वाले लोगों की 20 लाख से लेकर 31 लाख तक की संख्या के अनुरूप है। ये अनुमान पिछले वर्ष के अनुमानों से अधिक सटीक हैं क्योंकि ये विस्तारित निगरानी प्रणाली और एक संशोधित एवं विस्तारित पध्दति पर आधारित हैं।

आगे भी ...

   

एड्स और कानून पर न्यायिक सम्मेलन
01 दिसम्बर 2006

यूएनएड्स और ह्यूमन लीगल राइट्स नेटवर्क ने 19-20 मई 2007 को नई दिल्ली में 'एड्स और कानून' विषय पर संयुक्त रूप से एक सम्मेलन का आयोजन किया। सम्मेलन में सर्वोच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति अल्तमास कबीर सहित सर्वोच्च न्यायालय और उच्च न्यायालयों के अग्रणी न्यायाधीशों ने भाग लिया। सम्मेलन में 60 से अधिक सहभागी उपस्थित थे जिनमें दक्षिण अफ्रीका के संवैधानिक न्यायालय के न्यायमूर्ति याकूब शामिल थे।

आगे भी ...

   

एड्स उपचार के नवीनतम आंकड़ों और एचआईवी की महामारी को लेकर स्वास्थ्य क्षेत्र के प्रत्युत्तार पर डब्ल्यूएचओ/यूएनएड्स/यूनिसेफ की रिपोर्ट
17 अप्रैल 2006

डब्ल्यूएचओ, यूएनएड्स और यूनिसेफ ने ''टुवर्ड्स युनिवर्सल एक्सैस: स्केलिंग अप प्राइओरिटी एचआईवी/एड्स इंटरवेंशस इन हैल्थ सेक्टर'' शीर्षक एक नई रिपोर्ट जारी की है। यह रिपोर्ट इस बात को उजागार करती है कि एचआईवी चिकित्सा तक पहुंच में वर्ष 2006 में महत्वपूर्ण वृध्दि हुई, पर एचआईवी सेवाओं तक सार्वत्रिक पहुंच हासिल करने में कई महत्वपूर्ण बाधाएं मौजूद है।

आगे भी ...

   

संयुक्त मिशन एड्स के संबंध में भारत की जवाबी कार्रवाई की प्रशंसा करता है और सतत् नेतृत्व तथा समन्वय के लिए आह्वान करता है
10 दिसम्बर 2006

भारत में आए एक संयुक्त मिशन के दौरे पर आए युनाइटेड किंगडम तथा एचआईवी/एड्स संबंधी संयुक्त राष्ट्र कार्यक्रम (यूएनएड्स) के एड्स नेताओं ने एड्स के संबंध में जवाबी कार्रवाई करने में भारत जो प्रगति कर रहा है उसकी सराहना की।

आगे भी ...

   
president address

विश्व एड्स दिवस 2006
01 दिसम्बर 2006

नई दिल्ली में विश्व एड्स दिवस के मौके पर दोनों सदनों के सदस्यों को राष्ट्रपति, डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम के अभिभाषण का पाठ

आगे भी ...

   

वैश्विक एड्स महामारी बराबर बढ़ती हुई नई किरण
26 नवम्बर 2006

एमएसएम (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष) के बीच एचआईवी महामारी को प्रेरित करने वाले तत्वों की ओर ध्यान देने के एक महत्वपूर्ण प्रयास में एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थित 22 देशों के बीच सरकार, सिविल समाज तथा सामुदायिक संगठनों को इकट्ठा करते हुए नई दिल्ली में 23 से 26 सितम्बर के दौरान एक त्रिपक्षीय क्षेत्रीय परामर्श आयोजित किया जा रहा है।

आगे भी ...

   

दिल्ली परामर्श द्वारा एमएसएम हस्तक्षेपणीय उपायों के लिए आशा की नई किरण
23 - 26 सितम्बर 2006

एमएसएम (पुरुषों के साथ यौन संबंध रखने वाले पुरुष) के बीच एचआईवी महामारी को प्रेरित करने वाले तत्वों की ओर ध्यान देने के एक महत्वपूर्ण प्रयास में एशिया प्रशांत क्षेत्र में स्थित 22 देशों के बीच सरकार, सिविल समाज तथा सामुदायिक संगठनों को इकट्ठा करते हुए नई दिल्ली में 23 से 26 सितम्बर के दौरान एक त्रिपक्षीय क्षेत्रीय परामर्श आयोजित किया जा रहा है।

आगे भी ...

   

एड्स 2006 - XVI अंतर्राष्ट्रीय एड्स सम्मेलन
13 - 18 अगस्त 2006

सम्मेलन का विषय - 'कर गुजरने का समय' एड्स 2006 को उपचार, देखभाल और निवारण का पैमाने बढ़ाने संबंधी आश्वासनों और प्रगति पर केन्द्रित रखना

आगे भी ...

   

भारत सरकार द्वारा एचआईवी तथा एड्स के विरुध्द जमीनी स्तर पर स्वयं लाभग्राहियों तक पहुंचने के अभी तक के सबसे विशाल कार्यक्रम की शुरूआत
08 अगस्त 2006

इस सम्मेलन ने जिला स्तर पर एचआईवी और एड्स से लड़ने के लिए स्थानीय अभिशासन तंत्रों-पंचायती राज और नगरपालिका संस्थाओं को एकदम आगे लाकर खड़ा कर दिया।

आगे भी ...

   

यूएनएड्स कार्यकारी निदेशक की भारत के प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात
03 अगस्त 2006

डा. पीटर पायट ने भारतीय प्रधानमंत्री डा. मनमोहन सिंह के साथ मुलाकात की। प्रधानमंत्री के नेतृत्व ने एड्स प्रतिक्रिया को राष्ट्रीय राजनैतिक कार्यसूची का एक अंग बना दिया है।

आगे भी ...

   
 

एचआईवी/एड्स पर कार्रवाई करने के लिए बिहार द्वारा विधायी मंच की शुरूआत
24 जून 2006

 

राज्य में एचआईवी के प्रसार पर काबू पाने की दिशा में एक पथ-प्रदर्शक प्रयास के रूप बिहार के माननीय मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार तथा बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष श्री उदय नारायण चौधरी ने आज विधान सभा ऐनेक्सी सभागार में एचआईवी/एड्स पर बिहार विधायी मंच (बीएलएफए) की स्थापना की।

 

आगे भी ...

   
   यूएनएड्स भारत 2008 © सर्वाधिकार सुरक्षित |नौकरियां | हमसे संपर्क करें | वेबमास्टर | साईट सूचक | गोपनीयता